बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर में जीप चालक को दबंगों ने जमकर पीटा, पुलिस से की गई शिकायत
फरीदपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर में जीप चालक को दबंगों द्वारा जमकर पीटा गया है। गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद दबंगों ने जीप चालक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान व्यक्ति को काफी गंभीर चोटे आई हैं। हालांकि पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।