बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र के शाहगंज के पास दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, बाइक सवार महिला की मौत
बहेड़ी थाना क्षेत्र के शाहगंज के पास दो मोटरसाइकिलों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।