बरेली: थाना बहेड़ी क्षेत्र के मोहल्ला शाहगड़ निवासी महिला का आरोप, पति ने कर ली दूसरी शादी
थाना बहेड़ी क्षेत्र मोहल्ला शाहगड़ निवासी महिला का आरोप,पति ने कर ली दूसरी शादी,मुकदमा दर्ज होने के बावजूद नहीं हुई कार्यवाही।नसरीन आज सोमवार को अपनी शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। उनके द्वारा आरोप लगाया गया कि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद उनके द्वारा थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया गया लेकिन आरोप है कि अभी तक कोई भी उचित कार्रवाई नहीं हुई।