बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर में ई-रिक्शा सवार दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट
फरीदपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर में ई-रिक्शा सवार दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसको पुलिस ने इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है ।जहां युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है ।मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।