भैंसदेही: झल्लार मुख्यालय के सभी शासकीय संस्थानों में डॉक्टर साहब अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई
झल्लार तहसील मुख्यालय पर सभी शासकीय संस्थानों में बड़ी धूमधाम से संविधान निर्माता डॉ साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई।ग्राम पंचायत कार्यालय में डाक्टर साहब भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र का पुजन कर उनके दिए संदेश का वाचन किया गया संविधान की रक्षा सुरक्षा सम्मान की सभी ने सपथ ली जनप्रतिनिधियों ने संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला।