छपरा: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया, एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध
Chapra, Saran | May 11, 2026 छपरा जिला अंतर्गत एकमा थाना क्षेत्र में रविवार रात्रि में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में छपरा पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर दिया गया है,इसके साथ ही पुलिस द्वारा तीन अभियुक्त का पहचान कर लिया गया है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया है,