शिवगंज: औद्योगिक क्षेत्र में कचरा डालने पर उद्योगपतियों का गुस्सा फूटा
नगर पालिका द्वारा शहर का कचरा और नाले का कीचड़ औद्योगिक क्षेत्र में डालने से उद्योगपतियों में भारी नाराजगी है। आरोप है कि रीको से पालड़ी जोड़ की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर कचरा डालकर रास्ता लगभग बंद कर दिया गया, जिससे बारिश के दौरान औद्योगिक इकाइयों में जलभराव और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका बढ़ गई है। उद्योगपतियों ने एकजुट होकर कार्यवाहक एसडीएम एवं नगर