दमयंती नगर: तुलाई में देरी से भड़के किसान, कृषि उपज मंडी के बाहर किया चक्काजाम; एक घंटे तक थमा दमोह-सागर मार्ग, जमकर की नारेबाजी
दमोह कृषि उपज मंडी में तुलाई में देरी से नाराज किसानों ने बुधवार दोपहर सागर नाका स्थित मंडी के बाहर दमोह-सागर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप था कि कई दिनों से उपज लेकर आने के बावजूद उनकी फसल की तुलाई नहीं हो रही है। करीब एक घंटे तक मार्ग बाधित रहा। सूचना पर एसडीएम सौरभ गंधर्व, चौकी प्रभारी विक्रम दांगी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।