नवाबगंज: बाराबंकी में सपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया बड़ा आरोप, 22 भर्तियों में PDA आरक्षण में गड़बड़ी का दावा
बाराबंकी में समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के आरक्षण अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया है। जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सपा नेताओं ने "PDA आरक्षण ऑडिट रिपोर्ट" जारी करते हुए दावा किया कि प्रदेश की 22 सरकारी भर्तियों में आरक्षण नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया।