नवाबगंज: बाराबंकी में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में शामिल हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बाराबंकी पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश सरकार के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।