सन्ना: सन्ना पंचायत में घमासान: सरपंच और सचिव-पंच के बीच गंभीर आरोपों का सामना
Sanna, Jashpur | Jun 22, 2026 सन्ना पंचायत मे ं बड़ा विवाद सामन े आया है, जहां सरपंच ने सचिव, उपसरपंच और कुछ पंचो ं पर वित्तीय अनियमितता, अवैध कब्जे और विकास कार्य रोकने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वही ं दूसरी ओर, विरोधी पक्ष ने भी सरपंच पर ही नियम उल्लंघन और शासकीय भूम ि पर कब्जे के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पूरा मामला प्रशासन के पास पहुंच चुका है और जांच जारी है।