नानपारा: नानपारा CHC का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
नानपारा तहसील दिवस में शामिल होने पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) संजय शर्मा ने नानपारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के नवागत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नलिन राजा अनुपस्थित पाए गए।सीएमओ ने कई बार फोन किया, जिसके बाद अधीक्षक डॉ. नलिन राजा 29 मिनट की देरी से अस्पताल पहुंचें