काशी में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक एकजुट हुए, किया 'काशी अभिभावक संघ' का गठन
Sadar, Varanasi | Apr 12, 2026 शहर के निजी स्कूलों द्वारा फीस, किताब, स्टेशनरी, ड्रेस और अन्य गतिविधियों के नाम पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ अभिभावकों ने आवाज बुलंद कर दी है। इसी क्रम में वाराणसी के जवाहर नगर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में “काशी अभिभावक संघ” का गठन किया गया और आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।