महागामा: नहाय-खाय के साथ महागामा में छठ महापर्व का हुआ शुभारंभ
Mahagama, Godda | Nov 13, 2026 महागामा। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। छठ व्रतियों ने स्नान कर शुद्धता के साथ पूजा-अर्चना की और कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण किया। घरों में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में भी फल, सूप, डाला और पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर चहल-