हमीरगढ़: चामुंडा माता मंदिर चोरी कांड का राज: 1 करोड़ की चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो शातिर बदमाश डिटेन
हमीरगढ़। कस्बे की पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध चामुंडा माता मंदिर में करीब 15 महीने पहले हुई बहुचर्चित एक करोड़ रुपए से अधिक की चोरी की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।लंबे समय से ब्लाइंड केस बनी इस सनसनीखेज चोरी की फाइल को दोबारा खोलते हुए हमीरगढ़ थाना प्रभारी सुनील कुमार बेड़ा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दो शातिर बदमाशों को डिटेन किया।