**गिरिडीह पचम्बा में गोपाष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ, 26 नवंबर तक चलेगा आयोजन।**
गिरिडीह। श्री गोपाल गौशाला में मंगलवार को वार्षिकोत्सव सह गोपाष्टमी मेले का शुभारंभ हुआ। 17 से 26 नवंबर तक चलने वाले इस दस दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं और बच्चों के लिए झूले, भूल-भुलैया, मूर्ति घर और खानपान के विशेष स्टॉल लगाए गए हैं।
इस मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने गौसेवा और संरक्षण को भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताते हुए लोगों से गौमाता की सेवा और पशु संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
वहीं, मेला समिति ने गिरिडीह और आसपास के लोगों से परिवार के साथ मेले में पहुंचकर आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।
Giridih, Giridih | Nov 17, 2026