कालपी: कालपी नगर के कर्बला में जल संकट गहराया, डेढ़ साल से सूखा पड़ा इकलौता तालाब, पशु-पक्षी परेशान
Kalpi, Jalaun | Apr 4, 2026 कालपी के कर्बला क्षेत्र में बहादुर सैयद के पास बना इकलौता तालाब पिछले डेढ़ साल से सूखा पड़ा है, जिससे पशु-पक्षियों के सामने गंभीर जल संकट खड़ा हो गया है, वही शनिवार सुबह 11 बजे स्थानीय लोगों ने जानकारी दी है और बताया कि भीषण गर्मी में पानी की तलाश में बेजुबान इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है, जबकि कई बार शिकायत भी की जा चुकी है।