बिछिया: पूर्व विधायक की कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौत
बिछिया थाना क्षेत्र मे एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रहीं है l जहां शुक्रवार की देर रात 10 बजे के करीब नेशनल हाईवे 30 में ग्राम सिझोरा मे हादसा हो गया l यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी l जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई l मृतक युवक की पहचान ग्राम चौरंगा निवासी 31 वर्ष श्री राम साहू के रूप में हुई है l