मोतिहारी: जिले के विभिन्न थानों में सीएसपी संचालक, शाखा प्रबंधक, पेट्रोल पंप मालिक एवं आभूषण दुकानदारों के साथ हुई बैठक
पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न थाना में सीएसपी संचालक,शाखा प्रबंधक, पेट्रोल पंप मालिक एवं आभूषण दुकानदारों के साथ रविवार को बैठक की गई। जिसमें सभी को सुरक्षा मानकों का ख्याल रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिले के मुफस्सिल,नकरदेई व डुमरिया घाट थाने मे बैठक कर एचडी क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा अलार्म एवं ग्रिल लगाने की बात कही गई।