मोतिहारी: मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र में डायल 112 टीम ने मारपीट में घायल व्यक्ति को सूचना मिलते ही पहुंचाया अस्पताल
मोतिहारी नगर थाना डायल 112 द्वारा सूचना प्राप्ति पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें घायल व्यक्ति के परिजनों ने 112 टीम को सूचना दी। 112 टीम ने तुरंत पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।