मोतिहारी: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने 17.4 लीटर नेपाली और 58.5 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस के द्वारा शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन शराब तस्कर को 17.4 लीटर नेपाली एवं 58.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो बाइक भी जब्त किया। मोतिहारी जिले की अलग-अलग थाना पुलिस के द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा रविवार की शाम 5:44 पर दी गई।