मोतिहारी: हरसिद्धि पुलिस ने तीन अभियुक्तों के घर पर विधिवत इश्तेहार का तामिला किया
पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत हरसिद्धि थाना के द्वारा थाना क्षेत्र में विभिन्न कांडों के तीन अभियुक्तों के घर पर इश्तेहार का विधिवत तामिला किया गया। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार न्यायालय से निर्गत इश्तेहार का तामिला रविवार को हरसिद्धि पुलिस के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा रविवार को 5:18 पर दी गई।