पडरौना: पडरौना जूनियर हाई स्कूल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, एसीएमओ ने दिखाई हरी झंडी
पडरौना शनिवार दोपहर जूनियर हाईस्कूल पडरौना के प्रांगण में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.एन. त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव, डीडीआईओ डॉ. अवधेश कुशवाहा, डॉ. गुरुप्रसाद, डॉ. संजीव सुमन पांडेय, एआरओ विनोद साह, वीसीसीएम रहें मौजूद।