देहरादून: सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यावरण दिवस को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यावरण दिवस पर वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने के सम्बन्ध में संबंधित विभाग और जिलाधिकारियों की बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस की विषयवस्तु प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने पर केंद्रित होगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक्शन प्लान तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए।