देहरादून: राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने विकास भवन सभागार में सांसद आदर्श ग्राम योजना की ली समीक्षा बैठक
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने बैठक में सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिपुर कला में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम हरिपुर कलां को विभागीय योजनाओं से शत प्रतिशत आच्छादित करते हुए एक आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।