देहरादून: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने देहरादून में निकाली रैली, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दिखाई हरी झंडी
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग द्वारा राजधानी देहरादून में एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया ।इस जागरूकता रैली को राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा विधायक सविता कपूर और खजानदास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।