सिमडेगा: सदर थाना की पुलिस ने 11 प्रतिबंधित मवेशी के साथ पिकअप वाहन को किया जब्त
सिमडेगा सदर थाना की पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 11 प्रतिबंधित मवेशी के साथ पिकअप वाहन को जप्त किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मौके से तस्कर भागने में सफल रहा हालांकि सभी मवेशियों को गौशाला में रखा गया है ।वाहन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए तस्करों के खिलाफ छानबीन की जा रही है।