आंवला: आंवला में प्रधानी चुनाव को लेकर विवाद, पुलिस ने 6 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी
आंवला थाना क्षेत्र के गांव भीमलौर रसूलपुर में प्रधानी चुनाव में खड़ा होने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार की देररात 11 बजे को छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्राम भीमलौर रसूलपुर निवासी वीरपाल ने पुलिस को बताया कि गांव के ही पुष्पेंद्र ने उन्हें अपने घर बुलाया और जबरन शराब पिलाई।