सिलाव: सिलाव बाईपास स्थित स्वर्गीय शिवकुमार सिंह स्मृति भवन में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
Silao, Nalanda | Jan 22, 2024 आज रविवार को सिलाव बाइपास स्थित स्व. शिवकुमार सिंह स्मृति भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. सिलाव नगर पंचायत के मुख्य पार्षद जय लक्ष्मी ने बताया कि समय के अभाव में अधिकांश लोग निकट के अस्पताल में जाकर अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं करा पाते हैं जिसे देखते हुए यह शिविर लगाया गया.