सिलाव: प्रखंड क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सिलाव थाना में शांति समिति की हुई बैठक
Silao, Nalanda | Jan 22, 2024 सिलाव प्रखंड क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आज रविवार को सिलाव थाना में शांति समिति की बैठक की गयी. इस दौरान बीडीओ उदय कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से किसी प्रकार के कार्यक्रम की जानकारी देने की अपील की.