मोदनगंज: घोसी, मोदनगंज में आंधी-पानी से जेठ में सावन का एहसास, दिन में छाया अंधेरा
घोसी, मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र में सोमवार का दोपहर 3:00 बजे एकाएक तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है।वही जेठ के महीना में खेत खलिहानों में पानी भरने से लोगों को सावन का नजारा दिखाई पड़ने लगा। तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने के भी सूचना प्राप्त हुई है हालांकि जान माल के हानी की खबर अब तक प्राप्त नहीं हुई है।