मुगलसराय: मवई खुर्द वार्ड नंबर-11 में मां काली मंदिर में नौ दिवसीय श्रृंगार महोत्सव, 14 जून को होगा विशाल भंडारा
मुगलसराय: मवई खुर्द वार्ड नंबर-11 स्थित मां काली मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय वार्षिक श्रृंगार महोत्सव को लेकर गुरुवार दोपहर 12 बजे को श्रद्धालुओं में उत्साह है। 14 जून को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन समिति के अनुसार करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रसाद, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।