सैदपुर: गोविष्टि यात्रा का सैदपुर में स्वागत, अविमुक्तेश्वरानंद ने मोदी-योगी पर साधा निशाना, BJP को वोट न देने का कराया संकल्प
81 दिनों के लिए निकली गोविष्टि यात्रा लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शनिवार को सैदपुर पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। शादियाबाद में रात्रि विश्राम के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सुबह करीब साढ़े 11 बजे सैदपुर पहुंचे। इसके पूर्व तय किये गए रुट से हटकर यात्रा के जिले के सह संयोजक समाजसेवी मनोज सिंह के परसनी गांव स्थित घर पहुँची थी।