किशनगढ़ बास: खैरथल महाविद्यालय में विकास समिति की बैठक आयोजित, चारदीवारी बनाने के मुद्दे पर हुई चर्चा
Kishangarhbas, Alwar | Apr 26, 2026
खैरथल के राजकीय महाविद्यालय में विद्यालय विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें कॉलेज के समग्र विकास को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने की। रविवार सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए प्राचार्य ने बताया की नवगठित विकास समिति का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में शैक्षणिक और भौतिक संसाधनों का विस्तार करना है।