झाझा: शैर गांव में महिला को काटने वाले सांप के साथ अस्पताल पहुंचे स्वजन, सीएचसी झाझा में मचा हड़कंप
Jhajha, Jamui | May 3, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के शैर गांव में रविवार को सुबह 11 बजे बर्तन धो रही सीमा देवी को विषैले सांप ने डस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। बताया जाता है कि वह घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थीं, तभी सांप ने काट लिया। घटना के बाद स्वजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा ले गए। साथ ही जिस सांप ने काटा था, उसे भी प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर अस्पताल