कोलेबिरा: बेंगलुरु से साइकिल से तीर्थ यात्रा पर निकले 2 श्रद्धालु पहुंचे सिमडेगा, अब पुरी की ओर बढ़े
रविवार को सुबह 11:00 बजे सिमडेगा पहुंचे बेंगलुरु के दो श्रद्धालु साइकिल से तीर्थ यात्रा पर निकले हैं। वे केदारनाथ की यात्रा पूरी कर अब पुरी की ओर बढ़ रहे हैं। संजय बड़ालिया और दीपक प्रसाद ने उनसे मुलाकात की। यात्रियों ने बताया कि यह यात्रा धार्मिक के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से की जा रही है।