कोलेबिरा: बेड़ाइरगी ससन टोली और बेरनीबेड़ा गांव में जंगली हाथी का आतंक, ग्रामीणों में दहशत
बेड़ाइरगी ससन टोली और बेरनीबेड़ा गांव में सोमवार रात करीब 8:55 बजे एक जंगली हाथी घुस आया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग शोर मचाकर, ढोल-थाली बजाकर हाथी को खेत की ओर खदेड़ने में जुट गए। गनीमत रही कि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। हाथी अभी गांव के आसपास मंडरा रहा है। लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथी को सुरक्षित जंगल भेजने और सुरक्षा