शिवहर: पिपराही में बागमती नदी के आरसीसी पुल पर गंभीर कटाव का खतरा, बचाव कार्य तेज
शिवहर के पिपराही में बागमती नदी पर बने आरसीसी पुल पर तेज बहाव से कटाव बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया है। सैकड़ों मजदूरों को लगा कर पुल को सुरक्षित रखने की कोशिश की जा रही है।