नवादा: नवादा में एसपी ने की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण के लिए दिए सख्त निर्देश
Nawada, Nawada | Jul 8, 2026 नवादा पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बुधवार को एसपी कार्यालय में अपराध संगोष्ठी (क्राइम मीटिंग) आयोजित कर जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित अनुसंधान, शराब बरामदगी, कांडों के शीघ्र निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।