खलीलाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर ईंधन बचाने के लिए साइकिल चलाकर एसपी ऑफिस पहुंचे सिपाही प्रदीप जायसवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर ईंधन बचाने के लिए साइकिल चलाकर संत कबीर नगर जनपद के पुलिस ऑफिस पहुंचे कांस्टेबल प्रदीप जायसवाल।यह तस्वीर शनिवार की दोपहर 12:00 की है।वहीं मीडिया से बातचीत में कांस्टेबल प्रदीप जायसवाल ने बताया कि पेट्रोल डीजल की बचत देश की आर्थिक मजबूती और पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है। सप्ताह में एक दिन जरूर साइकिल या पैदल दफ्तर आएं।