शाजापुर: शाजापुर कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 40 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया
शाजापुर:अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति में सहायता के लिये जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। कलेक्टर ऋजु बाफना ने आमजनों से कहा है कि अतिवृष्टि या बाढ़ के कारण अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर नजदीक के बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 40 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।