शाजापुर: नई सड़क पर गवली समाज के युवकों ने माखन की मटकी फोड़ रात 12 बजे मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
नई सड़क पर लगभग 20 फीट ऊंचाई पर बंधी माखन की मटकी को गवली समाज के युवकों ने पिरामिड बनाकर फोड़ा और कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान हर जगह हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की ,नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारा लगाते हुए युवक कृष्ण भक्ति में लीन दिखे।