शाजापुर: द्वारकाधीश और गोवर्धन नाथ मंदिर सहित अन्य कृष्ण मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव
श्री कृष्णजन्माष्टमी के दूसरे दिन नगर के श्री गोवर्धन नाथ मंदिर और श्री द्वारकाधीश मंदिर सहित अन्य कृष्ण मंदिरों में मंगलवार को नंदोत्सव मनाया गया। श्रद्धालु नंद उत्सव मनाने सज धज कर मंदिरों में पहुंचे।भगवान श्री कृष्ण का भी बाल स्वरूप में आकर्षक और मनमोहक श्रृंगार कर पालने में झुलाया गया और उनको खुश करने के लिए तरह-तरह के खिलौने भी भेंट किए ।