शाजापुर: शाजापुर के गांधी हाल में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने मनाया स्थापना दिवस, किया कौन बनेगा राधाकृष्ण प्रतियोगिता का आयोजन
शाजापुर के गांधी हाल में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर कौन बनेगा राधा कृष्ण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में छोटे बालक बालिकाओं ने राधा कृष्ण का स्वरूप धरकर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में राधा कृष्ण रूप में बालक बालिका आकर्षण का केंद्र बने रहे।