पीलीबंगा: महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील संदेश भेजने और छेड़छाड़ का मामला गोलू वाला पुलिस थाने में दर्ज
गोलूवाला पुलिस थाने में एक महिला के शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर अश्लील संदेश भेजना पीछा करने और गंदी नियत से स्पर्श करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि गोलूवाला थाना क्षेत्र की एक परिवादिया ने दो नाम जद आरोपियो पर आरोप लगाया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।