सोनबरसा: सोनबरसा अंचल कार्यालय में शनिवारीय जनता दरबार आयोजित, भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई
सोनबरसा अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के समाधान हेतु शनिवारीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचल अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों ने उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।