राजाखेड़ा: भगवान परशुराम जन्मोत्सव: राजाखेड़ा में 7 जून को निकलेगी भव्य परशुराम शोभायात्रा, घर-घर दिए जा रहे पीले चावल
भगवान परशुराम जन्मोत्सव: राजाखेड़ा में कल 7 जून को निकलेगी भव्य परशुराम शोभायात्रा,घर-घर दिए जा रहे पीले चावल राजाखेड़ा। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में कल 7 जून रविवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।