गोपीकांदर: गोपीकांदर में साहियाओं को मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपीकांदर के सभागार में ग्रामीण आजीविका स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत साहिया एवं साहिया साथियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुमित आनन्द के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 40 साहिया दीदियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं में होने वाले खतरे...