अनूपपुर: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार
कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर नवयुवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 30 वर्षीय टीकम सिंह मरावी, निवासी ग्राम घाटा धोपगढ़, थाना करनपठार को हिरासत में लिया। नवयुवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी ने पिछले दो साल से दोस्ती कर शादी का भरोसा दिलाकर उसका शारीरिक शोषण किया।