दमोह: भोपाल में इलाज के दौरान तेंदूखेड़ा के छात्र की मौत, शव लेकर दमोह SP ऑफिस पहुंचे परिजन, न्याय की गुहार
Damoh, Damoh | May 16, 2026 दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव को पिछले दिनों इलाज के लिए भोपाल में भर्ती कराया गया था जंहा इलाज के दौरान उसकी दुःखद मौत हो गई घटना के बाद परिजन शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात एम्बुलेंस से म्रतक बच्चे का शव लेकर सीधे दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की